फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेनदेन के विवाद में पिटाई से व्यक्ति की मौत, मुख्य मार्ग पर शव रखकर दिया धरना

Wed, 30 Aug 2023 12:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

थानाक्षेत्र के करज गांव के रहने वाले एक अधेड़ की कुछ लोगों ने रविवार की शाम पिटाई कर दी। मंगलवार की सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
करज गांव के दूधनाथ यादव की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत परिजनो ने शव को लेकर रामपुर गौनरिया च
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में हाटा कोतवाली (जिला देवरिया) थानाक्षेत्र के करज गांव के रहने वाले एक अधेड़ की कुछ लोगों ने रविवार की शाम पिटाई कर दी। मंगलवार की सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन व ग्रामीण रामपुर गौनरिया चौराहा स्थित मुख्य मार्ग पर शव रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर महुआडीह और हाटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर परिजनों को मनाया। इससे करीब दो घंट तक आवागमन बाधित रहा।

जिले के करज गांव (हाटा कोतवाली) के रहने वाले दूधनाथ यादव (55) रविवार की शाम को स्थानीय चौराहा पर बाजार करने जा रहे थे। इसी बीच पास के मठिया गांव में कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने दूधनाथ की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों पक्षों के बीच सुलह भी हो गया, लेकिन मंगलवार की सुबह दूधनाथ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें हाटा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोपहर में मौत हो गई।

इसकी जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद रामपुर गौनरिया चौराहा पर शव रख कर देवरिया -हाटा मुख्य मार्ग जाम कर आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर महुआडीह और हाटा कोतवाली पुलिस पहुंची और समझाई। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें