फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर बनेंगे स्थायी हेलीपैड

Thu, 08 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। जनपद में आपदा प्रबंधन की जरूरतों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले के सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थायी हेलीपैड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन से भूमि उपलब्धता और तकनीकी उपयुक्तता की विस्तृत कार्ययोजना मांगी है।
जिले में हवाई अड्डा नहीं है, इसलिए जब भी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या कोई वीआईपी आता है तो उनके लिए हेलीपैड बनाना पड़ता है। इस पर अच्छी खास रकम खर्च होती है। उनके जाने के बाद हेलीपैड को हटा दिया जाता है। इससे राजकीय धन का अपव्यय होता है। शासन की मंशा है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान बार-बार हेलीपैड तैयार करने की आवश्यकता न पड़े।
साथ ही आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में भी हेलीकॉप्टर सेवाओं का त्वरित उपयोग हो सके। इसलिए सभी तहसील मुख्यालयों देवरिया सदर, सलेमपुर, भाटपार रानी, बरहज व रुद्रपुर और ब्लॉक मुख्यालयों बैतालपुर, बनकटा, गौरी बाजार, लार, तरकुलवा, भटनी, रामपुर कारखाना, भलुअनी, भागलपुर, देसही देवरिया और पथरदेवा में एक-एक स्थायी हेलीपैड बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के अनुसार तहसील प्रशासन को ऐसी भूमि चिह्नित करनी होगी, जो तकनीकी रूप से उपयुक्त, विवाद-मुक्त और मुख्यालय के निकट हो। स्थायी हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है, जबकि भूमि चिन्हांकन में राजस्व विभाग सक्रिय रूप से जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें