फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामप्रधानों ने प्रदर्शन किया

Wed, 10 Aug 2016 10:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने दोनों विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। बुधवार को विकास खंड सभागार में आयोजित इंसेफेलाइटिस की कार्यशाला में जलनिगम और स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कर्मचारी के नहीं आने से प्रधान नाराज हो गए। ग्राम प्रधानों ने दोनों विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रधानों का कहना था कि सीडीओ के आदेश पर मस्तिष्क ज्वर से निपटने के लिए एक कार्यशाला बुलाई गई थी। कार्यशाला में सभी प्रधान उपस्थित हुए, लेकिन जिस विभाग को रोग के रोकथाम की जानकारी देनी थी, वही नहीं आए।

जिससे कार्यशाला में महज औपचारिकता पूरी की गई। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं जल निगम के किसी भी कर्मी का ना आना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना कार्य के लिए डीएम इन लोगों को दंडित करें।
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधानों ने दोनों विभागों के प्रति मुर्दाबाद के नारे लगाए। बीडीओ स्वामी प्रसाद गुप्ता को पत्र सौंप कर कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, रामप्रताप सिंह, समरनाथ यादव, सूर्यनाथ यादव, नब्बेलाल गुप्ता, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें