फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के डिब्बों में मिर्च डाली, लोग ‘लाल’

Sat, 09 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरवॉ गांव में किसी शरारती तत्व की खुराफात से दो पक्षों में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। लड़की का इलाज पीएचसी महेन में कराया गया। गांव के शरारती तत्वों की शर्मनाक हरकत के कारण विवाद हुआ।गांव की आबादी के बीच इंडिया मार्का हैंडपंप है। वहां शौच के लिए कई डिब्बे रखे जाते हैं। गांव के लोग इन डिब्बों में पानी लेकर रोज सुबह खुले में शौच करने जाते हैं। किसी शरारती ने शौच जाने को पानी ले जाने वाले डिब्बों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। अगली सुबह जब लोग पानी भर कर शौच गए तो उन्हें परेशान होना पड़ा। इस बात को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी थी। पीड़ितों ने गांव के कुछ युवकों पर शंका जाहिर की। इस बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में एक लड़की को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान नवनाथ की बेटी काजल 10 वर्ष का सिर फट गया। घटना की सूचना पर मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र महेन पहुंचाया गया। घायल लड़की के पिता नवनाथ ने गांव के कुछ शरारती तत्वों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने गांव के जगदीश कुशवाहा की तहरीर पर रवींद्र यादव, रवीश चंद्र, राजन और सर्वेश के खिलाफ मारपीट और सामान को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें