चनुकी। लार कस्बे में जाम में दो घंटे तक लोग फंसे रहे। कड़ी धूप में बाइक पर बैठीं महिलाएं और छोटे बच्चे पसीने से तरबदतर हो रहे थे। भीषण जाम के बावजूद एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखे।
लार घनी आबादी वाला कस्बा है। मुख्य बाजार में रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण। इसके लिए सुबह से शाम तक बड़े वाहनों की नो एंट्री है। बुधवार की दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक कस्बे में पूरी तरह से जाम लग गया। न
गर पंचायत अध्यक्ष मूसा रजा लारी ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि अतिक्रमण न करें। अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा, साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद