फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में तीन घंटे फंसे रहे लोग

Thu, 22 Dec 2016 11:26 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से  लोग जूझ रहे हैं। गुरुवार को नगर के मुख्य सड़कों पर जाम से आवागमन बाधित रहा। खजुहा से इमामबाड़ा चौराहे तक करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। कई बार जाम में खड़े राहगीरों में नोकझोंक हुई। पुलिस के आने के बाद आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

नगर में तीन माह पहले अतिक्रमण हटाने को तहसील और पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया। सड़क की पटरियों पर कब्जा किए करीब दो सौ दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। एक माह से लोग सड़क की पटरी पर फिर से अतिक्रमण शुरू कर दिए हैं। आरोप है कि कई दुकानदार दुकानों का सामान पटरी पर रख कर बेचते हैं। इससे सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया है। गुरुवार को इमामबाड़ा चौराहे पर लगे एटीएम से रकम निकालने के लिए लोगों ने लंबी कतार लगी थी। सड़क के किनारे लगी कतार के कारण बड़े वहनों को घुमाने में दिक्कत होने लगी है। दोपहर 12 बजे जाम लग गया। लोगों ने दो पहिया वाहन गलियों से जाना उचित समझा। जाम से निजात नहीं मिलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों तरफ से जाम में फंसी गाड़ियों को निकलवाना शुरू किया। तब लोगों को राहत मिली। मुख्य बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के सामने ठेला लगने से अस्पताल में जाने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि सड़क की पटरियों पर कब्जा किए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें