फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे फाटक में आई तकनीकी खराबी से दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Sat, 13 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के बाईपास रेलवे फाटक में आई गड़बड़ी को ठीक करते रेलकर्मी
विज्ञापन
शादी समारोह में लेट से पहुंचे बराती, जनप्रतिनिधियों को कोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर स्थित बाईपास रेलवे फाटक तकीनीक खराबी के चलते करीब दो घंटे तक बाधित रहा। बृहस्पतिवार रात 8 बजे रेलवे क्राॅसिंग में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में काफी समय लग गया। रेलवे के सिग्नल डिवीजन के कर्मचारियों ने काफी देर बाद तकनीकी खराबी को दूर किया। इसके बाद ही बंद फाटक को खोला जा सका, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे होने के चलते शादियों में जा रहे लोग देर से गंतव्य को पहुंचे। लोग इसके लिए जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे गोरखपुर से छपरा जाने वाली मालगाड़ी पास कराने के लिए क्राॅसिंग का फाटक बंद किया गया था। ट्रेन जाने के बाद केबिन मैन फाटक खोलने का प्रयास करने लगा। लेकिन फाटक में आई तकनीकी गडबड़ी के चलते नहीं खुल सका। केबिनमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। जिसके बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। इसके बाद तकनीकी टीम ने फाटक में आई तकनीकी खराबी को काफी मशक्कत के बाद ठीक किया। करीब दो घंटे तक रेलवे क्राॅसिंग बंद रहने से सड़क से यात्रा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे क्राॅसिंग के पास जाम में फंसे लोग इधर-उधर से निकलने का प्रयास करते रहे। खासकर दो पहिया वाहन चालक किसी तरह अपने वाहन को बाहर निकलने में कामयाब रहे। यातायात व्यवस्था नगर मेें लगभग दो घंटे तक प्रभावित रही। रेलवे फाटक की खराबी सुनकर छोटे वाहन चालक अपने अपने वाहनों को घुमाकर 116 नंबर गेट से अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं बड़े वाहन चालक खराब फाटक ठीक होने का इंतजार करते रहे। वहीं बरात और तिलक चढ़ाने जा रहे लोग करीब दो घंटे जाम में फंसे रहे। जिसके चलते शादी समारोह में लोग लेट से पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते करीब दो घंटे तक रेल फाटक बंद रहा। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें