फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मुकदमों की आख्या समय से नहीं देने पर वेतन होगा बाधित : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिला अधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। तहसील के सभागार में शुक्रवार को उप जिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने सर्किल क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षकों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के अंतर्गत धारा 24 के मुकदमों के मामले लंबित पाए गए। इस पर उप जिला अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी ने बताया कि समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षक गजेंद्र दीक्षित के यहां भवानी छापर सर्किल में 53 मुकदमे, सोहनपुर सर्किल के राजस्व निरीक्षक रामजी प्रसाद के यहां 10, कोड़रा सर्किल के देवेंद्र उपाध्याय के यहां 20, बलुआ अफगान के त्रिभुवन के यहां 23, कुकुर घाटी सर्किल के दिनेश श्रीवास्तव के यहां 45, टीकम पार के गजेंद्र सिंह के यहां 10, भाटपार रानी के संदीप के यहां 15 तथा रामपुर के अश्विनी श्रीवास्तव के यहां 20 मुकदमे धारा 24 के लंबित पाए गए। उप जिलाधिकारी ने इन्हें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत आख्या रिपोर्ट तत्काल प्रेषित करने का निर्देश दिया ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय सीमा के अंतर्गत आख्या रिपोर्ट नहीं आई तो वेतन बाधित कर दिया जाएगा। इसे लेकर इन मुकदमों के बाद कार्यों में प्रसन्नता की लहर आ गई है। उप जिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि लंबित मामलों को समय सीमा के अंतर्गत आख्या रिपोर्ट देने को कहा गया है। अन्यथा वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें