देवरिया। गौरीबाजार, बैतालपुर सहित कई थानाक्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर
तेज धमाके की आवाज सुनी गई। आवाज सुनते ही लोग घबराकर मकान, दुकान छोड़कर
बाहर निकल गए। वहीं लोगों द्वारा धमाके की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम
किसी भी प्रकार के विस्फोट और जानमाल की हानि से इंकार किया है।
जानकारी
के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे गौरीबाजार इलाके में अचानक तेज
धमाका हुआ। आवाज सुनकर घर में बैठे लोग सहम गए। इसके बाद लोग मकान और दुकान
से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका चौरीचौरा के मझना
नाले से लेकर, गौरीबाजार, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, कोतवाली, तरकुलवा सहित
कई थाना क्षेत्रों तक सुनाई दी।अनहोनी की आशंका के बाद लोग धमके के बारे
में तरह तरह की चर्चा शुरू कर दी। समाचार पत्रों में लोगों के फोन आने लगे।
गौरीबाजार
से रामआशीष साहनी, बैतालपुर से सुल्ताना परवीन, भरत मणि, राशिद आदि ने
बताया धमाके की आवाज के बाद वे लोग घर से बाहर निकल आए। बैतालपुर डिपो में
अनहोनी या अभ्यास की बात से अधिकारियों ने इंकार किया है।। गांव से लेकर
शहर तक लोगों के फोन बजने लगे।
धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर फटने, डायर
फटने और उल्का पिंड गिरने की चर्चा शुरू हो गई। वहीं एलआईयू, अन्य खुफिया
विभाग और पुलिस ने जांच शुरू की। काफी देर तक पड़ताल के बाद भी धमाके की
जगह और वजह साफ नहीं हो पाई।
इस बीच एसपी प्रभाकर चौधरी शाम पांच
बजे के करीब गौरीबाजार पहुंचे और उन्होेंने रामपुर चौराहे, बैतालपुर में कई
लोगों से धमाके के संबंध में बातचीत की।इस दौरान लोगों ने एसपी को तेज
धमाके की बात बताई। बाद में एसपी के आश्वासन पर लोगों के मन से डर खत्म
हुआ।
वहीं एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गौरीबाजार के आस पास तेज
आवाज सुनाई दी है। पूछताछ में भी कई लोगों ने इसकी पुष्टि की है। एलआईयू,
पुलिस से रिपोर्ट ली गई है। जमीन पर कहीं भी विस्फोट की जानकारी नहीं है।
किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लोग किसी भी प्रकार की
अफवाह पर ध्यान मत दें।