फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी से निजात पाने के लिए छत पर सो रहे लोग, चोर खंगाल रहे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बिजली कटौती की वजह से गर्मी से निजात पाने के लिए लोग घरों के छत पर सो रहे हैं। इसका चोर फायदा उठा रहे हैं। घर के पीछे की खिड़की और जंगला तोड़कर चोर अंदर घुस जा रहे हैं और लाखों रुपये का जेवर और नकदी उड़ा ले जा रहे हैं। जिले में एक महीने के भीतर करीब 30 चोरी की वारदात हुईं। इसमें से एक भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
अमूमन पहले जाड़े के दिन में चोरी की घटना अधिक होती थी। घने कोहरे का लाभ उठाकर चोर घटना को अंजाम देते थे, लेकिन चोर इससे इतर अब गर्मी के दिन में छत पर सो रहे लोगों का घर खंगाल रहे हैं। जब सुबह लोगों की नींद खुल रही है तो लाखों का जेवर और नकदी गायब मिल रहा है। जबकि दूसरी तरफ इस गिरोह के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। इसके कारण मुकदमा दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दे रही है।
विज्ञापन

-
केस नंबर- एक
-लार थाना क्षेत्र सजांव गांव निवासी अजय कुमार द्विवेदी के परिजन छत पर सोए थे और चोर मुख्य दरवाजा पर लगे शटर को तोड़ कर लाखों रुपये का जेवर चुरा ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो घटना की जानकारी हुई। इसी गांव के कृष्णकांत दूबे, राजेश दूबे के घर भी इसी रात चोरी हुई थी। करीब 30 लाख रुपये की चोरी की घटना खुलासा नहीं हुआ है।

केस नंबर-दो
- मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव में हरि सिंह के परिजन छत पर सोए थे और खिड़की के रास्ते चोर अंदर घुस गए।लाखों रुपये का नकदी और जेवर उड़ा दिए।

केस नंबर- तीन
- रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में दो गांवों में पांच घरों में 17 लाख रुपये की चोरी हुई है। इसमें सेमरी गांव निवासी जितेंद्र सिंह, पौहारी छापर निवासी प्रहलाद गुप्ता के घर से चोरों ने नकदी और जेवर उड़ा दिया। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज की, लेकिन खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन



कोट
- चोरी की घटनाओं के खुलासा के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। लोगों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर सर्तक रहना चाहिए। यह कोई बड़ा गिरोह नहीं है। प्रयास है कि घटनाओं को जल्द खुलासा हो।
राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें