फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू में कूदकर जान देने जा रही बेवा महिला को लोगों ने बचाया, भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी पति की मौत, त्रिपिंडी श्राद्ध कराने घाट पर आई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के सरयू तट स्थित परशुराम घाट पर रविवार को बच्चों के साथ त्रिपिंडी श्राद्ध कराने आई महिला ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश किया। जिसे लोगों ने बचा लिया। उसे समझा-बुझाकर घर भेजा गया। कुछ वर्ष पूर्व पति की मौत हो जाने के कारण वह अवसादग्रस्त होना बताई जा रही है।
विज्ञापन

देवरिया के खैराटी गांव की एक महिला छोटे-छोटे बालकों के साथ नदी तट पर त्रिपिंडी श्राद्ध कराने आई थी। उनके साथ देवरानी भी थीं। लोगों के अनुसार महिला का बड़ा पुत्र पिता का त्रिपिंडी श्राद्ध करा रहा था। इसी बीच अचानक उसकी मां नदी में छलांग लगाने के लिए दौड़ पड़ीं। जिसे देख नदी तट पर खलबली मच गई। लोगों ने किसी तरह दौड़कर महिला को बचा लिया। बताया जा रहा है कि सात वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। जिससे दो पुत्र और एक पुत्री है। संदिग्ध परिस्थिति में उसके पति की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें