फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान के खेत में चादर में लिपटे शव मिलने की सूचना, मिला जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। गड़ेर क्षेत्र के परसियां अजमेर गांव स्थित क्रय-विक्रय केंद्र के निकट रविवार को सड़क के किनारे धान के खेत में चादर से लिपटा शव मिलने की सूचना वायरल होने लगी। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहकीकात में चादर से लिपटा जानवर का शव बरामद हुआ। तब जाकर पुलिस ने राहत महसूस की। शाम को सोनूघाट-बरहज मार्ग पर क्रय-विक्रय केंद्र के निकट गुलाबी रंग के कपड़े में शव मिलने की सूचना प्रसारित होने लगी। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना भलुअनी पुलिस को दिया। शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आ गई। लेकिन मामला स्पष्ट होने पर लोगों ने राहत की सांस लिया। इंस्पेक्टर भलुअनी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें