फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फीडर बंद होने से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Thu, 14 Aug 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। तकनीकी खराबी आने के चलते मंगलवार की दोपहर से बरठा फीडर बंद है। इसके अलावा धनौती राय और नगर के सेंट जेवियर रोड को बिजली आपूर्ति देने वाले ट्रांसफाॅर्मर जल चुके हैं।
बुधवार की दोपहर तक जब बिजली आपूर्ति नहीं मिली तो उपभोक्ता नाराज होकर विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए तत्काल ट्रांसफाॅर्मर लगवाने और बरठा फीडर चालू करने की मांग शुरू कर दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नगर के उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर बरठा फीडर में तकनीकी खराबी आने के चलते करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, कर्मचारी दोपहर तक दुरुस्त करने का प्रयास करते रहे, मगर सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उधर, धनौती राय में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड के चलते आए दिन जल जा रहा है। गांव के विजय गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बुधवार की दोपहर में उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए और घर लौट गए। इसके आलावा सेंट जेवियर रोड पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी जल गया है।
उपभोक्ताओं ने सेंट जेवियर स्कूल के पास एसडीओ और जेई को रोककर लोड कम करने के लिए एक और नए ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें