फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली उपकेंद्र के पास सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा

Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगों ने रविवार रात में मठिया पवार हाउस के सामने सड़क जाम कर दिय
विज्ञापन
मदनपुर। मठिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे परेशान ग्रामीणों ने सोमवार की शाम करीब सात बजे उपकेंद्र के पास मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों हरेंद्र सिंह त्यागी, गुड्डू सिंह, गुंजन मिश्रा और राशिद खान ने बताया कि चार दिन से बिजली नहीं आने के कारण घरों में पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का कामकाज और संपर्क प्रभावित है। बिजली के अभाव में फ्रीजर भी बंद पड़े हैं।
ग्रामीणों के अनुसार मदनपुर, गायघाट, केवटालिया, मठिया, तिवारी, जमीरा, खोखरवर, देवपार, देवकली, जयराम और देवकली धनीराम समेत कई गांवों में आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

अवर अभियंता जय प्रकाश प्रजापति ने बताया कि 33 केवी लाइन में ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। पावर हाउस को मुख्य सप्लाई नहीं मिल पा रही है। विभागीय टीमें फॉल्ट तलाश कर उसे दुरुस्त करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें