फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोगों ने सड़क किया जाम, थाने पर काटा बवाल

Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित मुख्य चौक पर सोमवार को जयनगर वार्ड के नाराज लोगों ने सड़क जाम कर धरना दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग थाने पहुंचे। जहां हंगामा करते हुए स्कूली बस के टक्कर से रतन की मौत मामले में पुलिस से इंसाफ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि समझौते के बाद भी बस मालिक और विद्यालय प्रशासन रुपये देने से इंकार कर रहा है। बीते छह दिसंबर को जयनगर निवासी रतन सोनकर 20 वर्ष पुत्र गुड्डु सोनकर किसी कार्य से बाइक से बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम की ओर गए थे। जहां से वापस घर जाते समय नगरपालिका के निकट एक स्कूली बस से बाइक की टक्कर हो गई थी, जिसमें रतन की मौत हो गई। समझौता के आधार पर रुपये न मिलने और कोई कार्रवाई न होने से नाराज लोग मुख्य चौक पर पहुंच गए। जहां सभी धरने पर बैठ गए। सड़क जाम हो जाने से कुछ देर के लिए नगर में आवागमन बंद हो गया था। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि जयनगर निवासी रतन सोनकर के सड़क हादसे में हुई मौत मामले को लेकर परिवार के लोग थाने पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें