फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार से पहुंचे लोग...खोजते रहे शराब

Thu, 06 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। बिहार चुनाव के बीच बृहस्पतिवार की दोपहर में बड़ी संख्या में सिवान और मैरवा क्षेत्र के लोग मौर्य एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस से भाटपार रानी स्टेशन पर पहुंचे। भीड़ देखकर कस्बे के लोग अचंभित हो गए। बिहार से आए लोग अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों पर पहुंचे। शराब खरीदने के बाद काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, गोरखपुर-छपरा पैसेंजर समेत बिहार जाने वाली अन्य ट्रेनों से लौट गए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आने वालों में मैरवा, सिवान और जीरादेई के दुकानदार थे। बिहार में चुनाव के चलते दुकानें बंद थीं, तो ये लोग पिकनिक मनाने ट्रेन से भाटपाररानी आ गए थे। सड़क मार्ग पर दिखी सख्ती : भाटपार रानी। बिहार में बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान बॉर्डर क्षेत्र में सुबह से ही वाहनों की चेकिंग होती रही। बनाए गए पिकेट प्वाइंटों पर एक मजिस्ट्रेट के साथ बिहार पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे।
बाजार के समीप भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दंडाधिकारी राकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई बालचंद कुमार, कांस्टेबल राकेश सिंह आदि की मौजूदगी में यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिंगारी बाजार में खामपार थाने के एसआई रविंद्र कुमार सिंह के अगुवाई में बिहार जा रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें