फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लो-वोल्टेज और बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान

Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। सुबह-शाम करीब दो-तीन घंटे तक हर मिनट पर बिजली ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन

बिजली की इस आंख मिचौली से घरों और दुकानों में लगे उपकरणों के खराब होने का डर सताने लगा है। निगम के जिम्मेदार ओवरलोड के चलते ऐसा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
सलेमपुर 132 ट्रांसमिशन से खुखुंदू उपकेंद्र को बिजली मिलती है। यहां से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की आपूर्ति की जाती है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुबह-शाम लंबे समय तक बिजली की आंख मिचौली का खेल चल रहा है। इसके बाद लो-वोल्टेज की अलग से समस्या है। फिर देर रात तक लो-वोल्टेज और रोस्टिंग, इसके बाद स्थानीय स्तर पर फाॅल्ट दुरुस्त करने के नाम पर अलग से कटौती हो रही है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर 12 से 15 घंटे कटौती की जा रही है। बमुश्किल से लोगों को आठ-नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
जेई सोनू कुमार का कहना है कि ओवरलोड के चलते आपूर्ति लड़खड़ाई है। गर्मी अधिक पड़ने से बिजली की खपत बढ़ी है। उसी के चलते बार-बार ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें