फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी से लोग बेहाल, खोजते रहे छांव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप सोमवार की दोपहर में प्रचंड गर्मी से लोग व्याकुल हो उठे। सड़क पर निकले लोग कुछ ही मिनट बाद सुस्ताने के लिए छांव की तलाश करने लगे। अपने जरूरी कार्य से जिला मुख्यालय के दफ्तरों में आए लोग बार-बार पानी पीकर खुद को तर कर रहे थे। कलक्ट्रेट परिसर में ज्यादातर लोग पेड़ों के नीचे नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। दोपहर में तापमान तो 42 डिग्री सेल्सियस था, मगर उसका आभास 45 डिग्री सेल्सियस जैसा था। इस तेज गर्मी में सबसे अधिक दिक्कत रोडवेज बस के यात्रियों को थी। रोडवेज बस स्टेशन पर टिनशेड में बैठे यात्री लू के थपेड़ों को बर्दाश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें