फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लैक स्पॉट पर हादसों में जान गंवा रहे लोग, संकेतक भी नहीं लगे

Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद के कई मार्गों पर ब्लैक स्पाट चिन्हित हैं। जिसमें गोरखपुर मार्ग पर पुरवा, औरा चौरी, खरोह, सलेमपुर मार्ग पर सोनूघाट सहित कई स्थान शामिल हैं। इसमें अधिकतर जगहों पर संकेत के लिए लगे बोर्ड दूर से दिखाई नहीं देते हैं। जिले की इन सड़कों पर मौजूद ब्लैक स्पॉट पर संकेतकों का न होना सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। इसके अलावा वाहनों के तेज रफ्तार की जांच का भी इंतजाम नहीं है। कोहरे का समय चल रहा है इसके बाद भी सड़क किनारे की सफेद पट्टी और जेब्रा क्रांसिग का निशान ठीक नहीं करवाया गया। जिले में पिछले साल से अब तक 750 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 911 घायल हुए और 313 लोगों को जान चली गई।
विज्ञापन

जिले के दस जगहों को लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। इन जगहों पर हादसों की वजह भी पुलिस को पता है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिले के विभिन्न माओं पर ब्लैक स्पाट के रूप में चिन्हित किए गए है, जिसमें देवरिया गोरखपुर मार्ग पर पुरवा, औरा चौरी, खरोह, देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा, बहादुरपुर, नवलपुर, देवरिया-कसया मार्ग कोन्हवलिया है। इसमें अधिकतर जगहों पर संकेत के लिए लगे बोर्ड दूर से दिखाई नहीं देते हैं। यहां तक कि अंधा मोड़ कोन्हवलिया के पास स्पीड संकेत के बोर्ड नहीं हैं।
हादसे की मुख्य वजहों में से एक मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने पर ध्यान कम देना भी रहा है। जिम्मेदारों की ओर से ब्लैक स्पॉट के पास न तो संकेतक लगाए गए, न ही जेब्रा क्रासिंग और सड़़क के किनारे की सफेद पट्टियों को दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें