फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार स्थित मदनपुर मार्ग पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण हो रहे हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने मदनपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। जिम्मेदारों के सुधि न लिए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कपरवार गांव निवासी देवेश सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन लोग चौराहे पर पहुंचे। मदनपुर मार्ग पर बने बड़े गड्ढे के पास खड़े होकर लोग नारेबाजी करने लगे। देवेश ने कहा कि अखिलेश सिंह के मकान के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इसमें लोग रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदार इस मामले पर बेपरवाह बने हुए हैं। जेई अखिलेश सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर कार्य कराया गया है। एक से दो दिन में मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। प्रदर्शन में अनिरुद्ध तिवारी, संजय, छेदी, बाबूलाल, हरीराम शर्मा, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें