फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे लोग...नहीं लगा पीपा पुल

Tue, 02 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अभी तक पीपा पुल नहीं लगाया गया है। इससे लोग जान जोखिम में डालकर नाव से सफर करने को मजबूर हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीपा पुल न लगाए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने जल्द पीपा पुल न लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट नदी घाट पर पहुंचे। जहां सभी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विभागीय अधिकारी पीपा पुल लगाने की जगह धनादोहन कर रहे हैं। वहीं निर्माणाधीन मोहन सेतु भी आज तक नहीं बन सका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार विभाग की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस मौके पर विकास कुमार, संजय निषाद, आलोक पांडेय, दिनेश यादव, राहुल यादव, अखिलेश कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह, राम निषाद, आलोक कुमार, महावीर गुप्ता, सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें