फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेंशनर्स कल्याण संस्था के स्थापना दिवस में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का 11वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संस्था के कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 40 पेंशनर्स को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन मंत्री लालसा यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी कोषाधिकारी नंदलाल चौरसिया ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया। सभाध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अतीत के संघर्षों का प्रतिफल है। उन्होंने नई पेंशन योजना को कलंक बताया और पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि पेंशन एक ऐसे पुत्र के समान है, जिसके सहारे व्यक्ति अंतिम सांस तक सम्मानजनक जीवन जी सकता है। इस अवसर पर मंत्री लालसा यादव, डॉ. हरेंद्र जी मिश्र, श्याम बली आर्य, विनोद सिंह, आलोक राय, मथुरा प्रसाद, रामविलास मणि, सच्चिदानंद शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें