फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। किसानों की ओर से शनिवार को देश भर में किए गए चक्का जाम के एलान के बाद जिले की पुलिस चौकन्ना थी। किसानों के उपद्रव को थामने के लिए सभी चौक चौराहों पर जवान मुस्तैद थे, लेकिन अन्नदाता अपनी गरिमा बनाए रखे। कहीं कोई चक्का जाम नहीं हुआ। ट्रैफिक व्यवस्था रोज से बेहतर रही। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर किसान डीएम को मांगपत्र सौंपकर घर चले गए।
सुबह दस बजे किसान संगठन सुभाष चौक, टाउनहाल में जुटने लगे। भारतीय किसान यूनियन ने सुभाष चौक पर सभा कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि संसद से पारित तीनों कानूनों को सरकार जबतक वापस नहीं लेती, हमारा विरोध जारी रहेगा। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुए उपद्रव में बेगुनाहों को रिहा करने, जनपद के गन्ना किसानों का बकाया शीघ्र भुगतान करने व धान खरीद में तेजी लाने की मांग की। इस दौरान उमेश चंद्र यादव, विशाल विजेता यादव, धनंजय सिंह, सदानंद यादव, शिवचंद यादव, शहीद ख्वाजा, चंद्रदेव सिंह, सुरेंद्र चौहान, तुफानी यादव, विजय यादव, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भाटपाररानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को जिला किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन और भाकपा माले किसान मोर्चा ने शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में तहसील पहुंचकर एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी के लिए कानून बनाने ,बिजली बिल 2020 को रद्द करने, प्रतापपुर चीनी मिल के गन्ना किसानों का पिछले सत्र का बकाया 13 करोड़ तथा वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान करने ,स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने तथा सरकारी खरीद की गारंटी देने की मांग की। इस दौरान भाकियू के तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, महंगू, ध्रुव देव, गणेश, सखीचंद यादव, साधु शरण, जयप्रकाश यादव, मथुरा पुरी, चंद्रभान यादव, कविलास, नथुनी सिंह, पहवारी, योगेंद्र, वशिष्ठ, नवल बिहारी, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें