72 घंटे के भीतर करें गेहूं खरीद का भुगतान : एडीएम
देवरिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने बुधवार को गेहूं क्रय के प्रगति समीक्षा कलक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में की। उन्होंने कम प्रगति वाले क्रय एजेंसियों को फटकार लगाई। कहा कि कृषकों से गेहूं खरीद में किसी प्रकार की बहानेबाजी न करें। खरीद का भुगतान कृषकों के खाते में 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित कराएं। इससे अधिक समय किसी भी दशा में न लगे। क्रय केंद्र बोरे आदि की अनुपलब्धता की बहानेबाजी न बनाएं। बोरा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अबतक कुल 67858.90 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जिसके सापेक्ष 98.53 करोड की धनराशि का भुगतान कृषकों के बैंक खातो में किया जा चुका है।इस दौरान क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि गण आदि मौजूद रहे।
15 जून तक उपस्थिति दर्ज कराएं
देवरिया। एसडीएम व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अरुण कुमार ने जनपद के सभी द्वितीय विश्वयुद्ध के भूतपूर्व सैनिक एवं उनकी विधवाओं को अवगत कराया है कि वे 15 जून तक अपनी उपस्थिति (हाजिरी) जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में आकर दर्ज करा दें। उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज कराते समय जीवित प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक माह मई 2021 तक का प्रिंट आउट कराकर कार्यालय को उपलब्ध करा दें।