फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पट्टीदारों पर गलत वरासत दर्ज कराकर जमीन हड़पने का आरोप

Tue, 08 Aug 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी नगर के रहने वाले एक युवक ने पट्टीदारों पर गलत वरासत दर्ज कराकर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीआईजी को पत्र लिखकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भटनी नगर के गांधी चौक निवासी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि उसके बाबा तीन भाई थे। प्रार्थी व अन्य एक बाबा का परिवार ननिहाल सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में रहता है। जबकि आरोपी पक्ष भटनी नगर स्थित पुश्तैनी मकान में रहता है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पक्ष के एक सदस्य भाटपाररानी तहसील में अधिवक्ता हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वरासत पर दो बाबा के परिवार के लोगों का ही नाम दर्ज कराया। बाहर रहने के चलते धोखाधड़ी की जानकारी नहीं हो पाई। इधर, भटनी पहुंचने पर इसकी जानकारी मिली तो इसका विरोध किया जा रहा है। इससे नाराज आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। स्थानीय थाने पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने डीआईजी, एसपी से जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला राजस्व का होने के चलते तहसील प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें