फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी में बढ़े उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज

Mon, 20 Apr 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पारा चढ़ने के साथ ही इससे उत्पन्न होने वाली बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। तेज धूप और खानपान में जरा सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इन दिनों महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डायरिया से पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में रोजाना दर्जनों की संख्या में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें डिहाइड्रेशन या पेट से जुड़ी गंभीर समस्या है। वार्ड में भर्ती अधिकतर मरीजों में हीट वेव के कारण होने वाली पाचन संबंधी दिक्कतें हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं पीआईसीयू में भी डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। डॉ. एचके मिश्र के अनुसार तेज गर्मी में बाहर का खुला खाना, कटा हुआ फल और दूषित पानी
का सेवन बीमारियों की वजह हैं। गर्मी के मौसम में अत्यधिक तेलीय पदार्थों के सेवन से लोगों का डाइजेशन बिगड़ रहा है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इस बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। वहीं युवा कामकाजी लोग धूप में रहने से डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। यह बाद में डायरिया से पीड़ित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोग तेज धूप में निकलने से बचें और शरीर को ढक कर रखें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, ओआरएस, मट्ठा का सेवन करें। बाहर खासकर लगन आदि में खाने से बचें। जरुरत से कम मात्रा में भोजन लें। अति शीतल पेय जल और कार्बाेनेटेड पानी का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें