फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा काउंटर पर लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़ ।संवाद
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का लोगों की सेहत पर असर, मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बारिश के बाद धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बुखार, उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज 70-80 लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की अधिक संख्या होती है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम बदलने पर वायरस, बैक्टीरिया तेजी से फैलती है। कम इम्युनिटी के लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इन दिनों बारिश फिर धूप, उमस भरी गर्मी हो रही है। इसमें थोड़ी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन कक्ष पर बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को करीब चार सौ से अधिक मरीज आए। इसमें 30 से 40 मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द के रहे। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. केके सिंह, डॉ. उदभव मिश्रा ने मरीजों का इलाज किया। इसमें अधिकांश मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दी गई, जबकि दो मरीज को भर्ती किया गया। उधर बाल रोग विभाग में भी पीड़ित बच्चों को लेकर तीमारदार पहुंचे। डॉ. इकबाल, डॉ. नम्रता भारती ने करीब सौ बच्चों का इलाज किया। इसमें करीब 50 से 60 मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, सांस के रहे, जिसमें गंभीर रूप से बीमार करीब पांच बच्चों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य को दवा दी गई। अस्पताल में कुछ दवा मरीजों को बाहर से भी लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड में 33 बच्चे भर्ती
- मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड में करीब 33 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसमें बुखार के 12, उल्टी-दस्त के 13 तथा सांस व झटका के चार-चार मरीज हैं। जबकि मेडिसिन वार्ड में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।
-
डॉ. विजय गुप्ता व डॉ. सिराजुद्दीन ने बताया कि बदलते मौसम में वायरस संक्रमण तेज हो जाता है। मरीज बढ़े हैं। लापरवाही और खानपान पर ध्यान न देने व पानी में इंफेक्शन से लोग बीमार हो जाते हैं। बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दिक्कत व एलर्जी से पीड़ित हो जाते हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि इस मौसम में वायु में आद्रता से वायरस, बैक्टीरिया, फंगस की ग्रोथ बढ़ जाती है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है वह बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इन दिनों बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित अधिक संख्या में बच्चे आ रहे हैं। बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
-

ये बरतें सावधानी
- साफ-सफाई पर ध्यान दें
- फ्रीज का पानी न पीएं
- पानी उबाल कर पीएं
- ठंडी चीजें न खाएं
- ताजा व सुपाच्य भोजन करें
- बाहर व खुले में बिकने वाले सामानों का सेवन न करें
- मौसमी फल व सब्जी का सेवन करें
- सुबह टहलें, योगा करें
- मां बच्चों को अपना दूध पिलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें