भागलपुर। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को भागलपुर और पड़री बाजार के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।
भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मूलचंद ने 30 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी, पेट संबंधी परेशानी, फंगल संक्रमण और दाद के मरीज पहुंच रहे हैं। त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। मेले में 12 मरीजों की जांच हुई। इनमें तीन की सीबीसी, दो की टाइफाइड, दो की मलेरिया और पांच की शुगर जांच की गई। बरियारपुर स्थास्थ्य केंद्र पर भी मरीज इलाज कराने पहुंचे पड़री बाजार स्वास्थ्य केंद्र पर 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। कई लोग शुगर की जांच कराने भी पहुंचे।
चिकित्सक डॉ. अशद खान ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।