मईल। नया स्वास्थ्य केंद्र ठेगंवल दूबे पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. शोभनाथ और फार्मासिस्ट डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 31 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज वीपी, जुकाम, खांसी और गैस के आए थे।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति और फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने 40 मरीजों को देखा। डॉक्टर ने बताया कि ठंड के चलते सबसे अधिक मरीज गठिया, सांस, वीपी के थे।
शेष बुखार, पेट दर्द, शुगर के मरीज आए थे। पांच मरीजों का हिमोग्लोबिन और तीन लोगों की मलेरिया की जांच कर दवा दी गई। वीपी व गठिया व सांस के मरीज को ठंड से बचने की सलाह दी गई। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने व गुनगुना पानी पिलाने व ठंड से बचने की सलाह दी।