देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में रोगी इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा मरीज हड्डी रोग विभाग में पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। नौ बजे ओपीडी खुलते ही लोग कक्ष संख्या-19 व 21 के सामने खड़े हो गए। यहां लगभग 500 लोगों ने अपना इलाज कराया। मरीजों में सबसे अधिक गठिया और जोड़ों के दर्द के मरीज आए। डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया और जरूरी दवाएं दीं। संवाद