देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में सोमवार को रोगी पंजीकरण काउंटर करीब आधे घंटे ठप रहा। सर्वर डाउन होने के चलते यह समस्या हुई। सर्वर ठीक होने के बाद पंजीकरण शुरू हुआ। इस बीच मरीज परेशान रहे। मेडिकल काॅलेज में सुबह से पंजीकरण हो रहा था। इस बीच करीब 11:40 बजे सर्वर अचानक डाउन हो गया। इस बीच मरीज परेशान रहे। आधे घंटे बाद 12:30 बजे सर्वर ने फिर काम करना शुरू हुआ। इसके बाद पंजीकरण शुरू हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि तकनीकी वजहों से पंजीकरण में 10 मिनट तक दिक्कत रही। इसके बाद पंजीकरण शुरू हो गया। संवाद