फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल वार्ड की दूसरी मंजिल से रविवार की देर रात गिरकर बिहार के गोपालगंज निवासी 60 वर्षीय रामानुज चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डीएम ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद वार्ड में मरीजों की निगरानी और दूसरी मंजिल की खिड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरा देव बाजार निवासी रामानुज शुक्रवार से मेडिकल वार्ड के बेड नंबर 33 पर भर्ती थे। रविवार की रात करीब 9:50 बजे वह बेड से उठकर बरामदे की खिड़की तक पहुंचे और नीचे गिर गए। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा समेत फिजिशियन और सर्जन भी पहुंचे। सीटी स्कैन के बाद हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन वहां ले जाने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच रामानुज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोट
रामानुज लंबे समय से शराब का सेवन करते थे। उनका लिवर खराब था और पेट में पानी भरा था। बीमारी और अन्य कारणों से उनकी मानसिक स्थिति भी संतुलित नहीं थी। दुर्घटनावश वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
..
प्रकरण संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव को एंबुलेंस से उनके गांव भिजवाया गया है। गोपालगंज के जिला प्रशासन से भी संपर्क कर पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामल की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-मधुसूदन हुल्गी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें