फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुपये वापस मांगने पर मरीज व उसके भाई की पिटाई, 10 हजार रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। गोरखपुर से इलाज कर लौट रहे एक मरीज और उसके भाई के साथ बस में विवाद के बाद मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कंडक्टर और उसके परिचित युवकों पर हमला करने तथा 10 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। बलिया जनपद के बेल्थरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा गांव निवासी मनमोहन यादव का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में गठिया का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को वह अपने भाई वाल्मीकि यादव के साथ इलाज कराने गोरखपुर गए थे, लेकिन डॉक्टर के नहीं मिलने के कारण बिना इंजेक्शन लगवाए ही दोनों वापस लौट आए।
विज्ञापन

आरोप है कि देवरिया से टिकट लेने के बाद दोनों बस में सवार हुए। कंडक्टर ने कुछ राशि वापस करने के लिए टिकट पर रकम लिख दी थी। महदहा चौराहे के आगे पहुंचने पर मनमोहन ने टिकट पर लिखी रकम वापस मांगी, जिस पर कंडक्टर से कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि कंडक्टर ने सलेमपुर बस स्टेशन पर अपने परिचित युवकों को बुला लिया। बस रुकने पर उन लोगों ने दोनों भाइयों को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मनमोहन की जेब से करीब 10 हजार रुपये निकालकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। डायल नंबर 112 की सूचना पर कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि डायल नंबर 112 ने सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें