फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पटीदारों ने किया वृद्धा का अंतिम संस्कार, बेटा आज पहुंचेगा

Wed, 10 Dec 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरेजी गांव में दरवाजे पर अलाव सेंक रही 69 वर्षीय घवाना देवी का मंगलवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सोमवार शाम को ही शव परिजनों को सौंप दिया था। इकलौता बेटा घर नहीं पहुंच पाया। इसके बाद पटीदारों ने घवाना देवी का अंतिम संस्कार किया। बेटा बुधवार देर शाम तक गांव पहुंचेगा। खुखुंदू क्षेत्र के बरेजी निवासी घवाना देवी सोमवार सुबह करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठकर अलाव से हाथ सेंक रही थीं।
विज्ञापन

इसी बीच एक पिकअप तेज रफ्तार से आकर उनको टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद घवाना देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद किया गया।
उनका इकलौता बेटा सत्येन्द्र गोड़ गुजरात में रहता है। वह मां की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लिए चल दिया है। सत्येन्द्र बुधवार देर शाम तक गांव पहुंचेगा। बहू चांदनी देवी के कहने पर पटीदारों ने पोस्टमार्टम के 18 घंटे बाद बरहज सरयू नदी तट पर घवाना देवी का अंतिम संस्कार किया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की शाम को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें