फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेलही को हराकर पथरदेवा की टीम ने जीती ट्राॅफी

Mon, 09 Feb 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा के महुआरी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित महुआरी प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को पथरदेवा और बेलही बिहार टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले को पथरदेवा की टीम ने आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलही बिहार की टीम ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पथरदेवा की टीम ने 26 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अजय मद्धेशिया रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साहिल पथरदेवा को जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मोनू बेलही बिहार को दिया गया। मैच के दौरान प्रद्युम्न पांडेय, रजनीश यादव, आयोजक प्रद्युम्न पांडेय, सरफराज, करीमन, अवनीश, समीर, रफीक, महबूब और हबीब सिद्दीकी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें