फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर और जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल में पथरदेवा की टीम बनी विजेता

Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन वालीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पं.गिरीश चंद तिवारी ने फीता काटकर एवं झंडारोहण के साथ किया। जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल में सभी 16 विकास खंडों से विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेल के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वालीबॉल बालक वर्ग में विकास खंड देवरिया सदर सब जूनियर वर्ग में विजेता, ग़ौरीबाजार उपविजेता, सीनियर वर्ग में देवरिया सदर में विजेता, सलेमपुर उपविजेता, जूनियर वर्ग में भलुअनी विजेता, सलेमपुर उपविजेता रहा। वालीबॉल बालिका वर्ग में सब जूनियर वर्ग में ग़ौरीबाजार विजेता, देवरिया सदर उपविजेता, जूनियर वर्ग में ग़ौरीबाजार विजेता, रुद्रपुर उपविजेता रहा। फुटबॉल बालक सीनियर वर्ग में देवरिया सदर विजेता, तरकुलवा उपविजेता, सब जूनियर वर्ग में देवरिया सदर विजेता, जूनियर वर्ग में सलेमपुर विजेता, सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल में पथरदेवा की टीम विजेता रही। बैडमिंटन सब जूनियर बालक वर्ग एकल में अमृत कुमार मिश्रा, जूनियर में कुशाग्र कुमार मिश्रा, सब जूनियर एकल बालिका वर्ग में प्रियंका, जूनियर वर्ग में पायल विजेता बनीं। सब जूनियर युगल वर्ग में अनमोल और अमृत विजेता रहे। विजेता बने खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ओलिंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने पुरस्कार दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी निखिल आनंद, राजकमल, संतोष कुमार, वालीबॉल संघ के सचिव व्यास चतुर्वेदी, केंद्रीय विद्यालय के खेल प्रभारी यूपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें