अंडर-17 स्कूली नेशनल गेम के लिए प्रदेश की टीम में हुआ चयन
बघौचघाट। क्षेत्र के कुर्मीपट्टी खेल मैदान पर फुटबाल के गुर सीखने वाले आकाश का चयन यूपी अंडर- 17 नेशनल स्कूल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के लिए आठ दिसंबर से 20 दिसंबर तक बनारस में खिलाड़ियों का कैंप चला। उसी के बाद आकाश का टीम में फाइनल चयन हुआ। यह प्रतियोगिता 27 दिसंबर से चार जनवरी तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग ले रही है। आकाश के चयन पर उसके प्रशिक्षक जयकुमार राव, सुजीत प्रताप सिंह, महाराणा प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, विवेक श्रीवास्तव, इरसाद अहमद,सोनू वर्मा आदि ने खुशी जताई।