फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिसंबर का अंतिम सप्ताह करा रहा तपिश का अहसास

Sun, 24 Dec 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल 24 दिंसबर को अधिकतम 12 एवं न्यूनतम 11 डिग्री रहा था तापमान
विज्ञापन


देवरिया। सामान्य तौर पर दिसंबर माह के आखिरी हफ्ते में ठंड अपने चरम पर आनी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार दिसंबर तपिश का अहसास करा रहा है। बीते पांच दिनों से दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञ इसका कारण जलवायु परिवर्तन बता रहे हैं।
पिछले साल जहां 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 12 एवं न्यूनतम 11 डिग्री था, जो इस बार रविवार को 27 व 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों से मौसम गर्म रहने से लोगों के बीच भी इसकी चर्चा होने लगी है। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा धूप ज्यादा तेज थी। मुख्य मार्गों व बाजारों में लोग हल्के कपड़े पहने ही नजर आए। उधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस बार दिसंबर माह में उतनी ठंड नहीं अभी तक नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश कम होने के कारण इस बार कम दिख रहा कोहरा
बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान मद्धेशिया ने रविवार को बताया कि अन्य वर्षों की भांति इस बार दिसंबर में कम कोहरा पड़ा है। इसका मुख्य कारण हर साल की तुलना में इस बार बारिश का कम होना है। बारिश नहीं होने से खेत उम्मीद के मुताबिक नमी धारण नहीं कर पाए गए हैं। नमी न होने से भी शीतलहर अभी कम चल रही है। हवा की गति जब और मंद होगी तो इसमें उपस्थित आद्रता के कारण शीतलहर चलने की संभावना ज्यादा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें