फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर खोलने को लेकर विवाद: पथरदेवा के ईओ को जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप, दो हिरासत में

Fri, 09 Oct 2026 03:58 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

नगर पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह और तरकुलवा के चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।
विज्ञापन
पथरदेवा में टेंडर खोलने को लेकर विवाद - फोटो : Samvad News Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले की नगर पंचायत पथरदेवा में टेंडर खोलने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताने वाले दो लोग टेंडर खुलवाने के लिए अधिशासी अधिकारी (ईओ) हिमांशु प्रताप सिंह को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर देवरिया ले जाने लगे। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ईओ ने आरोपियों को जानकारी दी कि टेंडर से संबंधित डोंगल कार्यालय में रखा हुआ है। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान मौका मिलने पर ईओ ने पूरे मामले की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह को दी। अध्यक्ष ने उन्हें अपने घर बुला लिया। उधर, कुछ लोग लगातार ईओ पर कार्यालय आने का दबाव बना रहे थे। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।

बताया जा रहा है कि कुछ देर इंतजार करने के बाद कई लोग एकजुट होकर पथरदेवा कस्बे में पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह और तरकुलवा के चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें