फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पथरदेवा सीएचसी को किया जाएगा अपग्रेड

Tue, 14 Jan 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह खुशखबरी है। इस अंचल के लोगों को पास में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। पथरदेवा सीएचसी को अपग्रेड कर संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस अस्पताल को पचास बेड और दिए जाएंगे। इसके बाद यह अस्पताल सौ बेड का हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के मरीजाें को नजदीक में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके तहत पथरदेवा सीएचसी को अपग्रेड करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर हर रोज करीब पांच से सात सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के मरीज भी इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। वर्तमान में इस अस्पताल में केवल पचास बेड उपलब्ध हैं। पहले केवल तीस बेड थे, कोरोना काल में इसे बढ़ाकर पचास किया गया था।
विज्ञापन

18 अक्टूबर 2024 को जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे रवींद्र किशोर शाही की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पथरदेवा आए थे। इस दौरान कार्यकम के आयोजक प्रदेश सरकार के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा सीएचसी को अपग्रेड करने की मांग उठाई थी। इस क्रम में डिप्टी सीएम ने सीएमओ को प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा था।
नवंबर महीने में सीएमओ कार्यालय ने पथरदेवा सीएचसी पर बेड की संख्या बढ़ाने व इसको अपग्रेड करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। विभागीय सूत्रों की माने तो शासन स्तर पर पथरदेवा सीएचसी को अपग्रेड करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्दी ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद यहां बेड की संख्या पचास से बढ़कर सौ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें