फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 हजार को इनामी गांजा तस्कर दबोचा गया

Tue, 05 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ पकड़ा गया था कंटेनर, दो हुए थे गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस को थी मुख्य अभियुक्त की तलाश


देवरिया। फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गांजा तस्कर को खुखुन्दू पुलिस की मदद से एसटीएम ने सोमवार को भरथुआ चौराहा से दबोच लिया। दो माह पहले पुलिस ने 6.53 क्विंटल गांजा के साथ पुलिस ने कंटेनर चालक समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, इस मामले का मुख्य अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था।
खुखुन्दू चौराहा पर 13 अक्तूबर को एसटीएफ और खुखुंदू पुलिस ने 6.53 क्विंटल एक कंटेनर में लदा गांजा पकड़ा था। पुलिस ने उस समय कंटेनर चालक समेत दो पर केस दर्ज कर जेल भेजा था। पुलिस की पूछताछ में चालक ने भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी मुन्ना चौरसिया को सरगना बताया। फरार चल रहे मुन्ना चौरसिया पर एसपी संकल्प शर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि खुखुन्दू पुलिस और एसटीएफ ने घेराबंदी कर भरथुआ चौराहा से सरगना को गिरफ्तार किया है। इसके शह पर तस्करी के धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुन्ना चौरसिया का पूर्वांचल में फैला है नेटवर्क
देवरिया। पुलिस की माने तो मुन्ना चौरसिया मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर कराता है। पूर्वांचल में इसका नेटवर्क सक्रिय है। दो माह छकाने के बाद एसटीएफ के हाथ लगा मुन्ना चौरसिया ने पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी दी है। इसके बचाव में कई जनप्रतिनिधि भी लगे थे। पुलिस के सामने उनका भी नाम आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें