फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कीचड़ और धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री

Mon, 31 Aug 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बस स्टेशन पर कड़ी धूप में बस का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्थानीय बस स्टेशन की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। जलभराव के बीच बस स्टेशन के मुख्य गेट पर कीचड़ जमा होने के कारण यात्रियों को कीचड़ और धूप के बीच खड़ा होकर हर दिन बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस में बैठे यात्रियों को परिसर के दुर्गंध से नाक बंद कर समय बिताना पड़ रहा है। सोमवार को बस नहीं मिलने और दुर्व्यवस्था की समस्या पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की।
रोडवेज की बदहाली को लेकर 20 साल से राजनीतिक मंचों से सवाल उठता रहा है मगर धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। जून 2026 में बरांव में मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान मंच से भी विधायक जयप्रकाश निषाद ने बस स्टेशन की समस्या दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर की आबादी के बीच बना बस स्टेशन वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। बरसात शुरू होते ही परिसर पानी से भर जाता है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने बारिश का पानी भरा रहता है।
बस स्टेशन गेट पर नाली पर लगा स्लैब हर छह माह में टूट जाता है। इस दौरान बस को परिसर में अंदर बाहर होने में दिक्क्त होती है। वर्तमान में बस स्टेशन के मुख्य गेट पर मिट्टी गिराया गया था।
अब यात्रियों को कीचड़ के बीच धूप में खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा। यात्री मनोहर यादव, शीतला देवी, साबिना खातून, रमेश आदि ने कहा कि पूरे परिसर में खड़ा होने तक की जगह नहीं है।
विज्ञापन

देवरिया और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। गेट से कीचड़ हटाने का कोई जिम्मेदार नहीं दिख रहा।
इस बावत एआरएस कपिलेदव प्रसाद ने कहा कि रोडवेज परिसर से जलभराव दूर करने की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें