फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महेन से चलने वाली बस का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

Sun, 07 Dec 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। महेन से पकड़ी बाजार होते हुए देवरिया तक चलने वाली रोडवेज बस का संचालन दो महीने पहले अचानक बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े सात बजे महेन से बरांव-पकड़ी बाजार के रास्ते देवरिया के लिए रोडवेज बस का संचालन होता था। यह बस शाम चार बजे देवरिया से वापस महेन आती थी। क्षेत्र के लोगों को मुताबिक वर्षों से संचालित होने वाली इस बस से नौकरी पेशा, छात्र, व्यवसाय से जुड़े लोगों के अलावा कोर्ट-कचहरी के लिए लोगों की आवाजाही होती थी।
लोगों का कहना है कि यह बस समय से देवरिया पहुंचाती रही है। इसके कारण इस बस के पैसेंजर फिक्स हैं। लगन और त्योहार के समय में बस में पैर रखने की जगह नहीं बचती थी। दो महीने पर अचानक रोडवेज बस का संचालन अचानक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अंशू मद्धेशिया, कनक विश्वकर्मा, डॉ.संजय सिंह सोलंकी आदि का कहना है कि इस रूट पर परिवहन निगम की बस बंद हो जाने से प्राइवेट वाहन ही सहारा है, जो मनमाना किराया वसूलते हैं। इस संबंध में आरएम देवरिया से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी बात है तो एआरएम से बात कर बस सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें