फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों को कर रही परेशान

विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। बिना कंफर्म टिकट ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों का लेटलतीफी व निरस्तीकरण परेशानी में डाल दिया है। उन्हें जनरल बोगियों में 10 से 12 घंटे खड़े होकर दिल्ली, पंजाब और मुंबई आदि जगहों की यात्रा करना पड़ रहा है। सोमवार को क्लोन, बाघ, जनसेवा, शहीद एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें देवरिया सदर व भटनी जंक्शन घंटाें विलंब से पहुंची। इस दौरान ट्रेनों में यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रेलखंड पर यात्री सुविधा बढ़ाने को ट्रैक मरम्मत और दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इससे रूट की कई ट्रेनें निरस्त, डाइवर्ट और लेट से चल रही हैं। ऐसे में मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बताया कि महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में 5 मई तक किसी भी ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं है। किसी तरह स्पेशल और जनरल बोगियों में यात्रा किया जा रहा है, लेकिन इन दिनों ट्रेनों का निरस्तीकरण, डाइवर्जन और लेटलतीफी मुसीबत बढ़ा दी है। सोमवार को बरौनी -नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा -काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पूर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो घण्टे, मुम्बई -गोरखपुर काशी एक्सप्रेस डेढ़ घण्टे, न्यू जलपाईगुड़ी -उदयपुर सिटी दो घण्टे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घण्टे विलंब से पहुंची। इसके अलावा अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। स्टेशन अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि ट्रैक मरम्मत और दोहरीकरण के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही है। मुंबई, दिल्ली, पंजाब व गुजरात जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी बढ़ गया है। वही 14 अप्रैल के बाद शादी-समारोहों का समय आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें