फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा यात्री, मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर से दुर्ग एक्सप्रेस से घर आ रहा था युवक
विज्ञापन


लार रोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतर रहा एक युवक गिरकर घायल हो गया। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने इलाज के लिए उसे लार के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक रायपुर से दुर्ग एक्सप्रेस से घर के लिए आ रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दुर्ग एक्सप्रेस से आ रहा एक युवक लार रोड स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने लगा। इस दौरान वह रेल ट्रैक पर गिरकर घायल हो गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने युवक को आनन फानन सीएचसी लार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सिवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई गांव के विनीत कुमार पांडेय (27) पुत्र संतोष पांडेय के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने फोन से युवक के मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। जीआरपी एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि दुर्ग एक्सप्रेस का लार रोड में ठहराव नहीं है। युवक का घर लार रोड स्टेशन से करीब है। ट्रेन की गति कम थी लेकिन वह चल रही थी। चलती ट्रेन से उतरने में उसका पैर रेल ट्रैक पर चला गया, जिससे वह घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें