फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला, प्रधान पति समेत आठ घायल

Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष की तहरीर पर चार पर केस, दूसरे पक्ष ने मारपीट और तोड़फोड़ का लगाया आरोप
विज्ञापन



खुखुंदू। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार और लाठी से हुई मारपीट में प्रधान के पति समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने विवाद शांत कराया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार पर केस दर्ज किया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में घुसकर मारपीट और सामान तोड़ने का आरोप लगाया है।

नरायनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भीम प्रसाद और दुखहरन प्रसाद के बीच लकड़ी रखने को लेकर विवाद हो गया। भीम पक्ष का कहना है कि हमारे हिस्से की भूमि में दुखहरन प्रसाद पक्ष के लोग लकड़ी रखने लगे। मना किया तो मारने-पीटने लगे। मौके पर जब पत्नी केसा देवी और बेटा महेंद्र पहुंचे, तो उन दोनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधान के पति राममूरत गिरि पर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार किया और उनका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

भीम की तहरीर पर पुलिस ने दुखहरन, उनकी पत्नी लचिया देवी, बेटी रमंती कुमारी और बेटा राम क्यास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष दुखहरन प्रसाद की पत्नी लचिया देवी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में गांव के प्रधान के पति और उनके लड़के समेत अन्य लोग एक राय होकर मेरे दरवाजे पर पहुंचे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। जब मैं घर में जाकर छिपी तो वहां भी जाकर मारपीट कर मुझे बेहोश कर दिया गया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने पति दुखहरन, बेटी रमंती कुमारी और बेटा रामक्यास को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस गई थी। भीम ने सुबह ही तहरीर दे दी। रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष ने दोपहर बाद तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें