देवरिया। गोरखपुर के असुरन चौराहे पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार के गोलंबर से टकराने के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं तीन युवक सहित एक युवती की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल पार्थ की स्थिति काफी चिंताजनक थी। वह चार दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा था। रविवार की सुबह 10 बजे पार्थ की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर के भटवलिया चौराहा निवासी भटवलिया चौराहा के जीत शाही (34), मोहन रोड निवासी सिद्धार्थ शर्मा (30), सिविल लाइन निवासी पार्थ शुक्ला (34) व मोतीलाल मार्ग के रहने वाले आमिर लारी (35) मंगलवार की देर शाम गोरखपुर घूमने गए थे। जहां से रात करीब 1.15 बजे कार से वह देवरिया लौट रहे थे। असुरन चौराहा पर कार अनियंत्रित होकर गोलंबर से जाकर टकरा गई थी।
इसमें आमिर लारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक युवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोरखपुर में इलाज के बाद पार्थ शुक्ला को गोरखपुर के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार की सुबह करीब दस पार्थ की मौत हो गई।