फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। दुबौली गांव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की दोपहर में सास-ससुर को बहादुरपुर दिगपाल बाबा के स्थान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए। मंगलवार को पुलिस ने विवाहिता के पिता के शिकायत पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


सिसवां पांडेय गांव निवासी हरिवेलास पांडेय की बेटी आंचल पांडेय की शादी दुबौली गांव निवासी शिब्बू उर्फ आशुतोष दूबे के साथ हुई थी। आंचल का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने पति आशुतोष दूबे, ससुर हरेंद्र दूबे, सास गुड्डी देवी और दादी समावती देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी।
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर में मुखबिर से सूचना पर मृतक विवाहिता के सास-ससुर को बहादुरपुर गांव में दिगपाल बाबा के स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें