फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में पैरा थायराइड हार्मोनल जांच शुरू

Mon, 18 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में पैरा थायराइड हार्मोनल जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। उनको इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा।
मेडिकल काॅलेज में प्रतिदिन औसतन दो से ढाई हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। इनमें से तीन से चार सौ मरीज मेडिसीन विभाग की ओपीडी में आते हैं।
इन मरीजों में 10-15 मरीज पैरा थायराइड वाले लक्षण के होते हैं। जांच के बाद ही डॉक्टर इसकी पुष्टि और इलाज कर पाते हैं। पैरा थायरायड जांच से कैल्शियम की कमी का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मदद से हड्डियों में दर्द, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, हाथों में झुनझुनी आदि के सही कारण का पता लगाकर निदान करने में मदद मिलती है।
अभी तक इस जांच मेडिकल काॅलेज में नहीं थी। मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती थी। मरीजों को हायर सेंटर पर इलाज कराने को डॉक्टर सलाह देते थे। अब जांच शुरू होने से आसानी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें