देवरिया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एसडी) अर्चना-II ने बताया है कि जिला स्तर पर तीन पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) का चयन किया जाना है।
इसके लिए अध्यापक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, विधि छात्र, गैर राजनीतिक व्यक्ति, एनजीओ, क्लब/सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों आदि से जुड़े व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।
चयन के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। इसके लिए आवेदन पत्र 10 अगस्त को शाम पांच बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर, एडीआर बिल्डिंग, देवरिया में उपलब्ध कराना होगा। ब्यूरो